इटावा: बैदपुरा थाना पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर चोर को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस समेत बाइक व मोबाइल बरामद
Etawah, Etawah | Sep 20, 2024 बैदपुरा थाना पुलिस अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी छिमारा तिराहा से पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर चोर आगरा निवासी राजेश को गिरफ्तार किया है। वहीं मुठभेड़ में थानाध्यक्ष विपिन मालिक भी घायल हुए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से अवैध तमंचा, 2 जिंदा कारतूस व 3 खोखा कारतूस 1 चोरी की बाइक व मोबाइल बरामद किया है।