उधवा: प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई वस्तानिया,फौकानिया व मौलवी की परीक्षा
झारखंड अधिविद्य परिषद मदरसा बोर्ड परीक्षा 2026 द्वारा आयोजित वस्तानिया,फौकानिया एवं मौलवी की परीक्षा गुरुवार को प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा में कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में हुई। जानकारी के अनुसार वस्तानिया की परीक्षा में प्रथम पाली में फारसी विषय की परीक्षा हुई। फौकानिया एवं मौलवी की परीक्षा में प्रथम पाली में हिंदी विषय की परीक्षा हुई।