गुना नगर: केंट चौराहे के पेट्रोल पंप में पानी की शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में, सैंपल लिए, अन्य पंप संचालकों में हड़कंप
कैंट चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी मिलने की शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। कैंट निवासी धर्मेंद्र जाटव की शिकायत पर जांच दल मौके पर पहुंचा और पेट्रोल के सैंपल लेकर टैंक की जांच की गई। पेट्रोल की गुणवत्ता की जांच जारी है। खबर प्रमुखता से सामने आने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।