जबलपुर: जबलपुर में बेटियां असुरक्षित! छेड़छाड़ के बाद बदमाशों ने घर में घुसकर किया हमला, खाकी पर उठे सवाल !!
घटना हनुमानताल थाना क्षेत्र के राजीवनगर मौहरिया की है। यहाँ एक होटल के पीछे रहने वाली युवती जब बाजार जा रही थी, तब पड़ोस के ही तीन लड़कों ने उसे रोका। जबरन मोबाइल नंबर मांगने लगे और छेड़छाड़ की। डरी-सहमी युवती ने घर जाकर अपनी मां और बहन को ये बात बताई। जब मां अपनी दोनों बेटियों को लेकर आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंची, तो उन बदमाशों ने बातचीत करने के बजाय त