कायमगंज: कायमगंज तराई क्षेत्र की सड़के 5 माह बाद भी टूटी, पीडब्ल्यूडी विभाग नहीं कर सका मरम्मत, ग्रामीण खेतों से निकलने को मजबूर
कायमगंज तराई क्षेत्र में बाढ़ आए 5 महीने बीत चुके हैं। लेकिन जनजीवन अब तक सामान्य नहीं हो पाया। शहर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बूढ़ी गंगा के पास छटग्रस्त हो गई थी। जिसकी मरम्मत न होने के कारण ग्रामीण खेतों से होकर निकलने को मजबूर है। कोटा पहाड़ी गांव के पास स्थित है। सड़क बाढ़ के दौरान पूरी तरह कट गई थी। जिससे तराई क्षेत्र का शहर से संपर्क टूट गया था।