बहराइच में समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष अनवारुल रहमान को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में उनके पद से हटा दिया है। हालांकि इसके बाद डॉक्टर अनवारुल रहमान ने खुद अपने पद और प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है उन्होंने कहा है एआइएमआइएम के नेता के भाई का इंतकाल हो गया था वहीं गया था जिसकी फोटो वायरल हुई थी।