झौथरी: धंबोला थाना क्षेत्र के चाडोली में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवक गंभीर घायल, बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराई
धंबोला पुलिस थाना क्षेत्र के चाड़ोली गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार चाड़ोली निवासी राजू पुत्र अमरजी रोत एवं विनोद पुत्र कांतिलाल रोत गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एम्बुलेंस से सागवाड़ा अस्पताल पहुंचाया जहां से दोनों को डूंगरपुर रैफर किया गया है।