झौथरी: वागड़ क्षत्रिय महासभा की खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य समापन, क्रिकेट में बेडसा और वॉलीबॉल में बांसिया विजेता रही
वागड़ क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में इकाई बेडसा द्वारा आयोजित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन समारोह रविवार को बेडसा खेल मैदान में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि धंबोला थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवल रहे। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष बलराज सिंह चौहान ने की। क्रिकेट में बेडसा, वॉलीबॉल में बांसिया विजेता रही। किया सभी को सम्मानित।