नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोड़ पर फायरिंग के मामले में मसाढ़ व लहंग डुमरिया गांव के पांच लोगों पर नामजद केस दर्ज हुआ है।मामले में बताया एक देशी पिस्टल,सफारी गाड़ी व खोखा बरामद हुआ है। फरार अभियुक्तों के खिलाफ छापेमारी जारी है।बताया गया कि रोडरेज के विवाद में फायरिंग की गई थी।