बडनगर विकासखंड के ग्राम पिटलावदिया निवासी टमा कुंवर पति धर्मेंद्र सिंह ने केवल 10 वीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त की थी। वे स्वसहायता समूह से जुडने के पहले मजदूरी कर अपना जीवन यापन करती थी। आजीविका मिशन के कौमी आजीविका स्व सहायता समूह से जुडने के बाद उन्होंने एक लाख रुपए का ऋण प्राप्त कर स्वयं की साडी और जनरल स्टोर की दुकान स्थापित की।