मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र में पेड़ में विद्युत करंट आने से किशोरी की मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
कुरावली थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी नेहा पुत्री कैलाश बेर खाने के लिए पेड़ पर गई हुई थी तभी पेड़ में 11000 की लाइन का विद्युत करंट आ गया। जिससे नेहा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक किशोरी के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा नेहा के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।