लहरपुर: लहरपुर में डीएम के निर्देश पर ओवरलोड और ओवर हाइट वाहनों के खिलाफ चलाया गया चेकिंग अभियान, 4 वाहन हुए सीज
जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार अशोक यादव व राजस्व टीम के द्वारा क्षेत्र के ग्राम केसरी गंज तिराहे पर चलाया गया चेकिंग अभियान जांच के दौरान ओवरलोड ओवर हाइट गन्ने से भरे तीन ट्रकों को कोतवाली भेज कर सीज करा दिया गया, उसके उपरांत राजस्व टीम ने एक विशालकाय गन्ने की वेगास से लदे ट्रक को असुरक्षित परिवहन के चलते कोतवाली में खड़ा कराकर सीज करा दिया गया।