पटना ग्रामीण: वाणिज्य कॉलेज परिसर में स्थित कचरे में लगी आग: दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू
खबर राजधानी पटना से है जहां पटना यूनिवर्सिटी के वाणिज्य कॉलेज परिसर में सोमवार की दोपहर कचरे में आग लग गई। आग धीरे-धीरे कॉलेज के स्टोर रूम तक पहुंचने लगी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। वहीं, आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।