पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर पूर्व डिप्टी CMतेजस्वी यादव ने कहा,PM नरेंद्र मोदी ने बिहार को ही नहीं बल्कि पूरे देश को ठगा है
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ बिहार को ही नहीं बल्कि पूरे देश को ठगने का काम किया है। मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बिहार के प्रति सौतेला व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है