पटना ग्रामीण: बीरचंद पटेल मार्ग स्थित जदयू मुख्यालय में दानवीर भामाशाह की जयंती मनाई गई.
आज 29 अप्रैल दिन सोमवार को वीरचंद पटेल मार्ग से जदयू मुख्यालय में दानवीर भामाशाह की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर जदयू पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दानवीर भामाशाह के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. उक्त मौके पर विधान परिषद के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह ने कहा कि दानवीर भामाशाह का जीवन त्याग और समर्पण का प्रतीक है.