पटना ग्रामीण: भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने पटना में कहा- लालू जी जब नैतिकता की बात करते हैं तो लगता है कौआ कीर्तन कर रहा है
बीरचंद पटेल मार्ग स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लिया आडे हाथ और कहा-लालू यादव जी जब नैतिकता,मर्यादा और सामाजिक न्याय की जब बात करते हैं तो ऐसा लगता है कि कौआ कीर्तन कर रहा है.जिस आदमी ने अपने शासनकाल में बिहार को बर्बाद कर दिया वह आज प्रधानमंत्री जी को नसीहत दे रहे है.