सीतापुर: बेनीपुर राजा गांव में सड़क पर पैदल जा रही महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के बेनीपुर राजा गांव में सड़क पर पैदल जा रही एक महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया था हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया था पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, तहकीकात भी की जा रही है।