रीठी: रीठी रेलवे स्टेशन: मौत का रास्ता, ओवरब्रिज की मांग अनसुनी, ग्रामीण जान जोखिम में
Rithi, Katni | Apr 6, 2026 कटनी–बीना रेलखंड के रीठी रेलवे स्टेशन पर लापरवाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, जहां रोजाना ग्रामीण अपनी जान हथेली पर रखकर रेलवे पटरी पार करने को मजबूर हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि लोगों को खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकलकर दूसरी ओर जाना पड़ रहा है, जो किसी बड़े हादसे को खुला न्यौता दे रहा है।