जानकारी शनिवार दोपहर 1 बजे मिली केलवाड़ा उप जिला चिकित्सालय में दिवाली पर्व के दौरान डॉक्टरों की कमी का मुद्दा सामने आया है। तीन दिनों तक एक डॉक्टर के भरोसे चल रहे अस्पताल में मरीजों को घंटों लाइन में लगना पड़ा। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी आरिफ शेख ने बताया कि "दीपावली त्यौहार के कारण कुछ चिकित्सक अवकाश पर रहे, लेकिन व्यवस्थाओं में कोई व्यवधान नहीं रहा।