खरगोन। खेड़ी खानपुर और मगरिया के किसानों ने सिंचाई संकट को लेकर कलेक्टर को आवेदन सौंपकर तत्काल पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि मेहरजा स्थित गायत्री मंदिर के पास बनी नहर से वर्षों से सिंचाई होती रही है। इस वर्ष भी दो बार पानी मिलने के बाद किसानों ने कपास, मिर्च और मक्का की फसल बोई, लेकिन बाद में एनवीडीए द्वारा नहर बंद कर दी गई।