रामसनेही घाट: रामसनेहीघाट में नगर पंचायत की टीम ने पकड़ा आक्रामक सांड, बताया जा रहा है कि सांड रेबीज बीमारी से ग्रसित था
रामसनेहीघाट में आक्रामक हुए सर को नगर पंचायत की टीम के द्वारा पकड़ा गया।कई लोग इस सांड के कारण चोटिल हो चुके थे। बृहस्पतिवार की रात में सांड को पकड़ा गया। शुक्रवार की सुबह करीब 9:00 बजे नगर पंचायत प्रशासन की टीम के सुपरवाइजर उत्कर्ष मिश्रा सरयू प्रसाद अपने अन्य सहयोगी के साथ कैटल वाहन की मदद से सांड को सुरक्षित स्थान पर ले गए।