पचपदरा: ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान के अंतिम 48 घंटों के लिए घोषित किया साइलेंस पीरियड
बाड़मेर जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन ने शनिवार को मतदान के अंतिम 48 घंटों को साइलेंस पीरियड घोषित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संसदीय क्षेत्र बाड़मेर में 26 अप्रैल को चुनाव होगा। अतः 24 अप्रैल शाम 6:00 बजे से 26 अप्रैल शाम मतदान समाप्ति तक के लिए संसदीय क्षेत्र बाड़मेर को साइलेंस क्षेत्र घोषित किया है।