पचपदरा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को बालोतरा के दौरे पर रहे
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को बालोतरा जिले के नाकोड़ा धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीपैड पर कार्यकर्ताओं ने साफा पहनाकर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बनने के बाद दूसरी बार बालोतरा जिले के दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री ने प्रबुद्ध जनों से फीडबैक लिया। वही मुख्यमंत्री नाकोड़ा धाम में दर्शन पूजन कर विश्राम करेंगे।