शाहबाद: नगर पालिका में मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत महिला कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, सुरक्षा उपकरण वितरित किए गए
शाहाबाद नगर पालिका परिषद में मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत महिला कर्मचारियों का बुधवार को दोपहर 1:30 बजे स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित करने के साथ-साथ सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध कराए गए। सफाई विभाग के वरिष्ठ कर्मचारी वहीद खां द्वारा इस कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध कराई गई।