तीन दिवसीय गूंज सेवा महोत्सव के दूसरे दिन राहे में स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि पर आयोजित गूंज सेवा महोत्सव के दूसरे दिन राहे में स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी