मखदुमपुर थाना परिसर में शनिवार की शाम 4 बजे जिले के एसपी अपराजिता लोहान ने जनसुनवाई एवं जनता दरबार लगाया। इस दौरान एसपी ने प्रखंड के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक करते हुए परिचय प्राप्त किया एवं लोगों से क्षेत्र की जन समस्याओं ,पुलिस कार्य शैली पर चर्चा किया।