सहारनपुर: बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी बोले, अब दाढ़ी टोपी नहीं, डॉक्टर और इंजीनियर भी आतंक के पैटर्न में शामिल
सहारनपुर में बुधवार को बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने पुलिस लाइन पहुंचकर डॉ. अदील की गिरफ्तारी के बाद बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब आतंकवादियों का चेहरा और पैटर्न दोनों बदल गए हैं। पहले जहां दाढ़ी और टोपी वाले लोगों को आतंकवादी समझा जाता था, वहीं अब डॉक्टर और इंजीनियर जैसे पेशेवर वर्ग के लोग भी आतंकी गतिविधियों में लिप्त पाए जा रहै है।