दलौदा: मंदसौर: लामगरा तालाब के पास तेज रफ्तार डंपर पलटा, चालक घायल, वाहन क्षतिग्रस्त
मंदसौर जिले के लामगरा तालाब के पास काली मिट्टी से भरा ओवरलोड डंपर तेज रफ्तार के चलते पलट गया, हादसे में डंपर क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को मामूली चोट आई, मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए,क्षेत्र में लगातार ओवरलोड और तेज गति से चल रहे वाहनों के कारण हादसे बढ़ने की बात सामने आ रही है,