साहेबपुर कमाल: साहेबपुरकमाल पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से दो शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार
बृहस्पतिवार को साहेबपुरकमाल थाना अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया बीते दिनों साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत मालीपुर चौक के समीप से एक शराब कारोबारी को 5 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया एवं सादपुर पूर्वी बांध के समीप से एक शराब कारोबारी को चार लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया है