बृहस्पतिवार को विक्की कुमार का शव मल्हीपुर स्थित गंगा घाट पर तैरता हुआ मिला। एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों ने शव को पानी से बाहर निकाला। साहेबपुरकमाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है। इस घटना से परिवार में शोक की लहर है।