शाजापुर: बरवाल रोड पर निजी गोदाम से बीती रात 25 बोरी लहसुन की हुई चोरी, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
शहरी हाईवे के पास स्थित बरवाल रोड़ पर बने एक निजी गोडाउन से बीती रात अज्ञात बदमाश ताला तोड़कर25बोरी लहसुन की चोरी करके ले गए।चोरी गई लहसुन की कीमत करीबन3लाख रुपए है।इस समय लहसुन20से25 हजार रुपए क्विंटल बिक रहा है।बदमाश भी इस समय लहसुन पर ज्यादा हाथ साफ कर रहे हैं।गोडाउन संचालक ने कोतवाली थाने में शिकायती आवेदन दिया है।कोतवाली पुलिस मामले कि जांच में जुटी है।