अरवल: डीएम अमृषा बैंस ने की बैंकिंग योजनाओं की समीक्षा, ऋण वितरण बढ़ाने के दिए निर्देश
Arwal, Arwal | Jun 4, 2026 समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समीक्षा समिति (DLRC/DCC) की चौथी तिमाही बैठक जिलाधिकारी अमृषा बैंस की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वार्षिक साख योजना, ऋण-जमा अनुपात तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। 31 मार्च 2026 तक जिले का ऋण-जमा अनुपात 48.74 प्रतिशत दर्ज किया गया।