बिधूना: बेला क्षेत्र के भारा पुरवा गांव निवासी महिला की तेज रफ्तार कार की टक्कर से हुई मौत
बेला। तेज रफ्तार कार ने शनिवार शाम बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कार व चालक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव भारापुरवा निवासी रामकांति (50) पत्नी अहिवरन सिंह अपने बेटे अमित के साथ बाइक से गांव टिडुआ के पास स्थित अपने खेत पर गेहूं काटने जा रही थी।