बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के गांधीनगर ओपी और पेंक-नारायणपुर थाना सीमा के संगम पर स्थित चरकपनिया जंगल वर्षों से अवैध खनन का हॉटस्पॉट बनता दिख रहा है।शुक्रवार समय लगभग दो बजे एक वीडियो सामने आई है।वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रही है।इस कोयला तस्करी का वीडियो वायरल होने के बाद कोयला तस्करों में हड़कंप मच गया है।