बागीदौरा: बड़ोदिया रोड पर बाइक पोल से टकराई, युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भुरा पिता रुपेग, निवासी आमलिया (पाडलिया धाना), बड़ोदिया रोड पर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भुरा के सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल