सिवनी: ग्राम बींझावाड़ा में मेडिकल कॉलेज छात्रों और ग्रामीणों के बीच फिर विवाद, बींझावाड़ा में देर रात हंगामे से तनाव
Seoni, Seoni | Jun 11, 2026 सिवनी के शासकीय मेडिकल कॉलेज के कुछ छात्रों और ग्राम बींझावाड़ा के युवकों के बीच पुराने विवाद को लेकर बुधवार गुरुवार देर रात को फिर झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले हुई कहासुनी के बाद मेडिकल कॉलेज के छात्र गांव पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच विवाद और हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।