जैतहरी: पिता की आकस्मिक मृत्यु के बाद झाईताल निवासी युवक ने संबल सहायता राशि हेतु कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार
अनूपपुर। मंगलवार को लगभग 12 बजे तहसील जैतहरी के ग्राम झाईताल निवासी रवि यादव कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और अपने पिता की आकस्मिक मृत्यु के बाद संबल योजना के तहत सहायता राशि दिलाए जाने की मांग को लेकर आवेदन सौंपा। उन्होंने प्रशासन से प्रकरण का शीघ्र निराकरण कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।