बांधवगढ़: उमरिया पुलिस का देर रात सघन कॉम्बिंग अभियान, एक ही रात में 65 वारंटी गिरफ्तार, बदमाशों की भी हुई सख्त चेकिंग
पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों ने अलग-अलग टीमें बनाकर अभियान चलाया। कार्रवाई से पहले सभी टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और देर रात अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के दौरान कुल 65 वारंटियों को पकड़ा गया या उनके वारंट तामील किए गए। इनमें 24 स्थायी वारंट, 37