ईसागढ़: घर-घर योग हर व्यक्ति निरोग आयुष विभाग ने आयोजित किए योग शिविर, 312 लोगों ने किया योगाभ्यास
अशोकनगर संचालनालय आयुष भोपाल के निर्देश एवं कलेक्टर साकेत मालवीय के मार्गदर्शन में मंगलवार सुबह 9 बजे जिलेभर में "घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग" अभियान के तहत योग शिविरों का आयोजन किया गया आयुष विभाग अशोकनगर द्वारा कदवाया सहित जिले की सभी आयुष संस्थाओं में आयोजित शिविरों में नागरिकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी गई।