अनूपपुर: जिले में झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत
जिले के मुख्यालय सहित जैतहरी, पुष्पराजगढ़, कोतमा और बिजुरी क्षेत्र में शनिवार की शाम लगभग 4 से 5 बजे के बीच झमाझम बारिश हुई। अचानक बदले मौसम ने जहां एक ओर लोगों को तेज गर्मी और उमस से राहत दिलाई, वहीं दूसरी ओर कई स्थानों पर जनजीवन भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। दोपहर तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन शाम होते-होते मौसम ने करवट ली ।