समस्तीपुर: जिला न्यायालय में दहेज प्रथा मामले को लेकर एक व्यक्ति ने किया आत्मसमर्पण
समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के धर्मपुर दाखिली गांव के रहने वाले संजीत शर्मा बुधवार को दहेज प्रथा मामले को लेकर जिला न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया है। न्यायाधीश के आदेश के बाद कोर्ट पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कोर्ट पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि कागजी कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा।