गढ़वा: आपन सरस्वतिया" मुहिम को लेकर वार्ड 7 में विमर्श बैठक, एसडीएम संजय कुमार हुए शामिल
Garhwa, Garhwa | Jun 9, 2026 आपन सरस्वतिया" जनजागरूकता मुहिम के तहत मंगलवार सुबह 8 बजे गढ़वा नगर परिषद के वार्ड संख्या 7 में स्थानीय प्रबुद्ध लोगों के साथ एक विमर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार ने भाग लेकर अभियान के उद्देश्यों और इसके सामाजिक महत्व पर चर्चा की।बैठक में वार्ड के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।