बाली: फालना में भीमराव अंबेडकर की जयंती पर रैली निकली, खुडाला रामदेव मंदिर से बाबा साहब स्मारक तक शोभायात्रा, लगे जयकारे
Bali, Pali | Apr 14, 2025 फालना में सोमवार शाम 5 बजे बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। ये रैली खुडाला रामदेव जी मंदिर से शुरू होकर फालना मैन बाजार स्वर्ण मंदिर होते हुए बेडल रोड इंदिरा कॉलोनी स्थित बाबा साहब स्मारक तक निकाली गई। इस कार्यक्रम में भीम आर्मी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।