उमस व गर्मी से लोग परेशान फरसाबाहर क्षेत्र में इन दिनों बढ़ी उमस और तेज गर्मी से लोग परेशान हैं। सोमवार की दोपहर 11 बजे के बाद तपकरा, फरसाबाहर, अंकिरा, लवाकेरा और पंडरीपानी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार उमस भरी गर्मी से लू लगने का डर बना हुआ है।