रहुई: वेना थाना पुलिस की तत्परता से बेहोश युवक की बची जान
Rahui, Nalanda | Jun 4, 2026 वेना थाना पुलिस की सतर्कता और मानवीय संवेदनशीलता के कारण एक व्यक्ति की जान बच गई। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि एनएच-21 पर अरौत गांव के समीप गश्ती के दौरान पुलिस टीम को एक व्यक्ति सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसके पास एक बाइक भी खड़ी थी, जिससे किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गश्ती पुलिस ने बिना देर किए बे