हाथरस: मथुरा रोड पर विजय लक्ष्मी गेस्ट हाउस के पास साइकिल सवार को बाइक सवार ने मारी टक्कर, सड़क हादसे में बाइक सवार की हुई मौत
जनपद हाथरस के मथुरा रोड विजयलक्ष्मी गेस्ट हाउस के पास बाइक सवार ने साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान साइकिल सवार व बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरो बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया।