नाला: राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्लस टू उच्च विद्यालय नाला में 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन
Nala, Jamtara | Oct 31, 2025 राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अपराह्न 2 बजे तक डिग्री महाविद्यालय नाला तथा प्लस टू उच्च विद्यालय नाला में रन फॉर यूनिटी तथा संकल्प पाठ किया गया| नाला डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रचार गुणमय दास ने की जबकि प्लस टू विद्यालय नाला में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता व नेतृत्व प्राचार्य उत्तम कुमार मंडल ने किया|