एकंगरसराय: बिजोखरी में 24 घंटे का अखंड कीर्तन संपन्न, आज होगा विशाल भंडारा
एकंगरसराय प्रखंड स्थित बिजोखरी गांव के राधे-श्रीकृष्ण मंदिर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। समापन के अवसर पर गुरुवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यह धार्मिक आयोजन मंदिर में हाल ही में स्थापित राधे-श्रीकृष्ण की प्रतिमा के उपलक्ष्य में किया गया।