पुनासा: खंडवा में 40 लोगों से भरा ट्रक पलटा, एक की मौत, 14 इंदौर रेफर, दबे लोग चीखते रहे
Punasa, Khandwa | Apr 10, 2026 मूंदी-सनावद हाईवे पर शुक्रवार को 40 लोगों से भरा तेज रफ्तार आयशर ट्रक पलट गया। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 36 लोग घायल हुए। इनमें 14 की हालत नाजुक है। मामला पुनासा चौकी क्षेत्र के डूडगांव का है।