मनावर में मकर संक्रांति पर लगा लंबा जाम, आमजन परेशान।मनावर में बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे धार रोड पर मकर संक्रांति के चलते करीब आधे घंटे तक लंबा यातायात जाम लग गया। जाम में स्कूल बसें, एम्बुलेंस, यात्री व निजी वाहन फंस गए, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम का मुख्य कारण दुकानों के बाहर किया गया अतिक्रमण बताया जा रहा है।